All India Gig & Platform Workes Union
We are an independent and democratic organization of gig and platform workers, representing the voices of millions engaged in food delivery, cab services, logistics, freelancing, and domestic work through digital platforms. We strongly believe that these workers form the backbone of the modern economy, and protecting their rights is essential.
Our mission is to challenge the perception of gig workers as merely “temporary labor.” Instead, we aim to bring them into a united labor movement where their work is recognized with dignity, and they are provided with equal opportunities in a safe and secure working environment.
We are committed to ensuring that gig workers receive respect, rights, and social security. We believe that only when every worker is valued fairly for their contribution can true justice and equality be established in society.
श्री चंद्र प्रकाश सिंह
परिचय
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रख्यात ट्रेड यूनियनवादी
पदनाम
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष – INTUC
- उपाध्यक्ष – UNI ग्लोबल यूनियन (एशिया प्रशांत)
- राष्ट्रीय अध्यक्ष – भारत के स्ट्रीट वेंडर्स संगठन (NASVI)
- राष्ट्रीय अध्यक्ष – असंगठित मजदूर संघ (NUIW)
- राष्ट्रीय अध्यक्ष – भारतीय खाद्य एवं पेय पदार्थ मजदूर महासंघ (INF)
- 6 जुलाई 2016 – नेशनल चेयरमैन, यूथ-INTUC
- राज्य अध्यक्ष – ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (AIPSO)
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- ITUC (International Trade Union Confederation)
- BWI (Building & Wood Workers International)
- ITF (International Transport Federation)
शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण
- बी.एससी.
- ऑफ़सेट प्रिंटिंग में प्रशिक्षण
- प्रबंधन में डिप्लोमा
- इज़रायल से श्रमिक शिक्षा संस्थान का विशेष डिप्लोमा
वैश्विक सहभागिता
चंद्र प्रकाश सिंह ने दुनिया के कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया:
मॉस्को, यूक्रेन, इज़रायल, इटली, जापान, सिंगापुर, वियतनाम, स्विट्जरलैंड (जिनेवा), दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस (पेरिस), अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, वेटिकन सिटी, मेक्सिको सहित दर्जनों देशों में सम्मेलन, प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलनों में सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने ILO, UNICEF, G20, भारतीय श्रम सम्मेलन तथा संसदीय श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा समितियों में भाग लेकर भारत की असंगठित मज़दूर शक्ति की आवाज़ बुलंद की।
विशेष उपलब्धियाँ
- लगातार 35 वर्षों से EPF बोर्ड (कर्मचारी भविष्य निधि) के सदस्य।
- 14 वर्षों तक ESIC बोर्ड (Employees State Insurance Corporation) में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व।
- भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के निदेशक नामित।
- बिहार राज्य बाल श्रम आयोग व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (माननीय मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में) के पहले ट्रेड यूनियन सदस्य।
- लगातार तीन बार निर्वाचित अध्यक्ष – बिहार राज्य उत्पादकता परिषद।
- बिहार सरकार की कई मजदूर सलाहकार समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका।
- पटना (बायथा) में ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना में निर्णायक योगदान।
संघर्ष एवं आंदोलन
- असंगठित, घरेलू, निर्माण, वेंडर्स, कॉन्ट्रैक्ट, मनरेगा, होटल, चीनी, स्वास्थ्य, बिजली, छोटे उद्योग और स्थानीय निकायों के लाखों मजदूरों को संगठित किया।
- हजारों सभाएँ, रैलियाँ, सम्मेलन, आंदोलन और हड़तालें आयोजित कीं।
- श्रीमती इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के समय आंदोलन करते हुए गिरफ्तार हुए।
- 2004 में बिहार सरकार द्वारा ESMA लगाकर जेल भेजा गया।
सम्मान और पहचान
- 1996 में श्रीमती सोनिया गांधी (अध्यक्ष, यूपीए) द्वारा ट्रेड यूनियन आंदोलन में विशिष्ट योगदान हेतु मेडल से सम्मानित।
- भारत के असंगठित एवं वंचित मजदूरों की आवाज़ को न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाया।
मूल पहचान
चंद्र प्रकाश सिंह जी ने अपना पूरा जीवन श्रमिकों, विशेषकर असंगठित और वंचित तबके के लिए संघर्ष को समर्पित किया। उनका उद्देश्य सिर्फ मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुधारना नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन और सम्मानजनक जीवन दिलाना रहा है।